सेल आईएसपी यूनियन चुनाव को लेकर इस्पात नगरी बर्नपुर में माहौल गर्म

INTUC ने BMS को कहा गुंडा यूनियन/ चुनाव के समय हमेशा माहौल खराब करने का लगाया आरोप
संकल्प पत्र जारी करते इंटक पदाधिकारी
संकल्प पत्र जारी करते इंटक पदाधिकारी
Published on

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : SAIL-ISP बर्नपुर में 24 सितंबर को होने वाले मान्यता प्राप्त यूनियन चुनाव से पहले आसनसोल आयरन एंड स्टील वर्कर्स यूनियन (INTUC ) ने अपने संकल्प पत्र जारी की। गौरतलब है कि INTUC ने कहा है कि उनका फोकस सिर्फ वेतन तक सीमित नहीं, बल्कि टाउनशिप, प्लांट सेफ्टी, परिवार की सुविधाओं और युवाओं के करियर ग्रोथ और कर्मचारी सुविधाओं के भविष्य को तय करने का अवसर है। मौके पर आसनसोल आयरन एंड स्टील वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष हारजीत सिंह ने BMS यूनियन पर तंज कसते हुए कहा कि अगर उनके पास आज लीडरशिप होती तो BMS को बाहर से नेता मांगने की जरूरत नहीं पड़ती और चुनाव लड़ने का दम होता, तो कोर्ट नहीं जाती। आगे कहा कि BMS ने पहले INTUC को कमजोर करने का कोशिश किया और उसके बाद जिनको हम लोगों ने यूनियन से निकाला था, उनको मिलाया। कुछ हमारे साथियों का यहां से ट्रांसफर कराया कि किसी तरह इनका संगठन कमजोर हो और हम इस मौके का फायदा उठाएं। वो लोग कोर्ट में जाकर ऑर्डर लाए हैं, हम लोग उसका स्वागत करते हैं। इतना होने के बावजूद भी चुनाव हो रहा है, उसमें आने वाली 24 तारीख को इसका रिजल्ट आपको दिखेगा।

इंटक महासचिव ने BMS को कहा गुंडा यूनियन

आसनसोल आयरन एंड स्टील वर्कर्स यूनियन के महासचिव बिप्लप माजी ने कहा कि जो लोग पिछले 10-15 साल से यहां प्लांट में काम कर रहे हैं, और जो पुराने लोग यहां से रिटायर हुए हैं, वो अच्छी तरह जानते हैं कि यहां बहुत सारी सरकारें आईं और गईं, लेकिन इन्क्वायरी का काम अपने हिसाब से चलता रहा, कभी कोई डिस्टर्बेंस नहीं हुआ। लेकिन पिछले अगस्त महीने में यहां बर्नपुर मिड टाउन क्लब का इलेक्शन था, मात्र 400 एम्प्लॉई का इलेक्शन, 388 वोटर थे। उस छोटे से क्लब के इलेक्शन में भी बाहर से आउटसाइडर को लाकर, एम्प्लॉई के साथ मार-पीट करवा कर उस इलेक्शन को मैनिपुलेट करके जीतने का काम किया गया। आगे कहा कि क्या हम ISP में ऐसे माहौल को पसंद करते हैं, क्या हम ऐसे माहौल में नौकरी करना पसंद करते हैं, नहीं न तो ऐसे BMS यूनियन पर भरोसा नहीं किया जा सकता। इस मौके पर आसनसोल आयरन एंड स्टील वर्कर्स यूनियन के सचिव विवेकानंद कुमार, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी बीडी सिंह, उपाध्यक दिनेश शर्मा, असिस्टेंट सेक्रेटरी प्रदीप कुमार साह, अनिल साव, सोमनाथ पॉल,उज्जल माजी, धर्मेंद्र कुमार, सचिन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे। हालांकि इस संबंध मे BMS की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नही आया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in