रामनवमी के उपलक्ष्य में अष्टजाम का आयोजन

बाबा महादेव पीपल स्थान पर विधिवत तरीके से पूजा कर अष्टजाम का शुभारंभ
रामनवमी के उपलक्ष्य में अष्टजाम का आयोजन
Published on

बर्नपुर : रामनवमी उत्सव के उपलक्ष्य में शास्त्री नगर पूजा कमेटी द्वारा अष्टजाम का आयोजन किया गया है। बता दें कि शास्त्रीगर स्थित बाबा महादेव पीपल स्थान पर विधिवत तरीके से पूजा कर अष्टजाम का शुभारंभ किया गया। आचार्य शंकर शर्मा, ललन तिवारी, सुदर्शन दुबे एवं नीतेश शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 24 घंटे हरिनाम संकीर्तन की शुरुआत की। आयोजकों ने बताया कि इलाकावासियों के सहयोग से प्रत्येक वर्ष 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन कराया जाता है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है। हरिनाम संकीर्तन में जेके नगर की कीर्तन मंडली ने भाग ली है। आगे बताया कि हरे कृष्ण महामंत्र का बिना रुके लगातार 24 घंटे सामूहिक गायन है, जो आत्मा की शुद्धि, मानसिक शांति और ईश्वर से जुड़ने का सबसे सरल मार्ग माना जाता है। साथ ही बताया कि 27 मार्च को भोग का आयोजन किया गया है। इस मौके पर सुशील रॉय, शशिभूषण सिंह, राजेश उपाध्याय, चंदन चौधरी, भवानी रॉय, बीरबहादुर यादव, कृष्णा यादव सहित सभी सदस्यगण मौजूद थे।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in