आशा कर्मी सुपरवाइजरों ने किया प्रदर्शन

आशा कर्मी के सुपरवाइजरों ने जताया रोष
आशा कर्मी सुपरवाइजरों ने किया प्रदर्शन
Published on

आसनसोल : आशा कर्मी के सुपरवाइजरों ने मंगलवार को आसनसोल नगर निगम में जाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मेयर बिधान उपाध्याय से कहा कि सोमवार को बंगाल के पेश बजट में आशा कर्मियों का वेतन बढ़ा, लेकिन उनके सुपरवाइजरों की सैलरी नहीं बढ़ाई गई। उन्होंने कहा, अभी हमें सिर्फ 6500 रुपये सैलरी मिलती है, लेकिन हमें अपने काम के साथ-साथ और भी बहुत काम करने पड़ते हैं। उन्हें कई सरकारी प्रोजेक्ट्स को लागू करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। हमें उसके लिए कोई मेहनताना नहीं मिलता। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के बजट में मुख्यमंत्री और फाइनेंस मंत्री ने बंगाल के हेल्थ सिस्टम को ठीक से चलाने के लिए आशा कर्मी और आंगनबाड़ी कर्मी की तारीफ की लेकिन आशा कर्मी के सुपरवाइजरों का जिक्र नहीं किया। उन्होंने कहा, हम इतनी मेहनत करते हैं। लेकिन हमें उसके लिए पहचान भी नहीं मिलती। हमारी सैलरी भी नहीं बढ़ाई गई।


Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in