27 लाख रुपये की हेरोइन साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार दोनों तस्कर और पुलिस अधिकारी
गिरफ्तार दोनों तस्कर और पुलिस अधिकारी
Published on

मुर्शिदाबाद : लालगोला थाने के दीवानसराय इलाके के नीमतला इलाके में रविवार रात पुलिस ने छापेमारी कर दो हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के नाम नयन शेख और बशीरुल शेख हैं। दोनों लालगोला थाना क्षेत्र के निवासी हैं। सोमवार को गिरफ्तार लोगों को 8 दिनों की पुलिस हिरासत के लिए आवेदन पर बहरमपुर में एक विशेष ड्रग कोर्ट में पेश किया गया। भगवानगोला एसडीपीओ बिमान हलदर ने कहा कि गिरफ्तार लोग किसी को हेरोइन देने के लिए बाइक से सीमा क्षेत्र की ओर जा रहे थे। स्थानीय सूत्रों से सूचना मिलने पर नीमतला इलाके में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनकी तलाशी में 267 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। गिरफ्तार लोगों ने प्रारंभिक पूछताछ के दौरान बताया कि वे सीमावर्ती इलाके में एक तस्कर के पास हेरोइन देने जा रहे थे। वहीं जब्त हेरोइन का बाजार मूल्य लगभग 27 लाख रुपया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in