15 किलो बारूद के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

बारूद के साथ गिरफ्तार अभियुक्त
बारूद के साथ गिरफ्तार अभियुक्त
Published on: 

मुर्शिदाबाद : रघुनाथगंज पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले एप्लेक्स बांध नबकांतपुर इलाके में पुलिस ने भारी मात्रा में बारूद के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से करीब 15 किलो बारूद बरामद हुआ है। पुलिस का शुरुआती अनुमान है कि इतनी बड़ी मात्रा में बारूद का इस्तेमाल किसी गलत मकसद के लिए किया जाना था। घटना का पता चलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रघुनाथगंज पुलिस स्टेशन की एक स्पेशल टीम ने सोमवार शाम गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के बाद इलाके में छापेमारी की। वहीं इलाके में घूमते एक व्यक्ति पर शक होने पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसके बाद उसके बैग और सामान की तलाशी ली गई तो करीब 15 किलो बारूद बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, उसके पास कुछ संदेहजनक उपकरण भी मिले हैं। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम चंदन कर्मकार है जो मालदा के वैष्णवनगर इलाके का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे थाने ले गई और विस्तार से पूछताछ शुरू किया। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके पास इतना बारूद कहां से आया, वह इसे किसे देने वाला था और क्या इसके पीछे कोई बड़ा गैंग है। पुलिस को प्रारंभिक तौर पर शक है कि इसका ब्लैक मार्केट के जरिए बारूद की स्मगलिंग से कोई दूर का कनेक्शन हो सकता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News