साइबर फ्रॉड के अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

साइबर फ्रॉड का अभियुक्त
साइबर फ्रॉड का अभियुक्त
Published on: 

मुर्शिदाबाद : साइबर फ्रॉड के जरिए लाखों रुपये हड़पने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम दुरंत दास शर्मा है। उसका घर बैरकपुर, नॉर्थ 24 परगना जिला में है। वह एक आईटी कंपनी का कर्मचारी है। सागरदिघी थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना से जानकारी मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया। पता चला है कि दुरंत दास शर्मा ने लोन देने के नाम पर सागरदिघी थाने के एक व्यक्ति को मोबाइल पर ओटीपी भेजा और उसके बैंक अकाउंट से 1 लाख 27 हजार रुपये निकाल लिए। वहीं शिकायत के आधार पर सागरदिघी थाने की पुलिस ने मामले की जांच की और दुरंत दास शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को गिरफ्तार व्यक्ति को 14 दिनों की पुलिस कस्टडी अर्जी पर जंगीपुर अनुमंडल कोर्ट भेजा गया। सागरदिघी थाने की पुलिस ने इस बात की भी जांच शुरू कर दी है कि क्या गिरफ्तार युवक ने साइबर फ्रॉड के जरिए किसी और से भी ठगा है। साथ ही, सागरदिघी थाने की पुलिस ने इस बात की भी जांच शुरू कर दी है कि इस गैंग में और कौन-कौन शामिल हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News