प्रशासनिक अधिकारियों ने किया संवेदनशील बूथों व इलाकों का निरीक्षण

कड़ी निगरानी में चुनाव संपन्न कराने को लेकर प्रशासन हुआ तत्पर
रघुनाथगंज में इलाके का निरीक्षण करते प्रशासनिक अधिकारी
रघुनाथगंज में इलाके का निरीक्षण करते प्रशासनिक अधिकारी
Published on

मुर्शिदाबाद : 2026 का विधानसभा चुनाव निर्विघ्न और अच्छी तरह संपन्न कराने के लिए प्रशासन मैदान में उतर गया है। शुक्रवार को मुर्शिदाबाद के जिला अधिकारी आर अर्जुन ने रघुनाथगंज के कई संवेदनशील बूथों और इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जंगीपुर जिला पुलिस सुपरिटेंडेंट सुरिंदर सिंह, SDPO प्रबीर मंडल, रघुनाथगंज ब्लॉक 2 के BDO शुभंकर दास और जंगीपुर आउटपोस्ट के OC अभिजीत सरकार सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे। प्रशासन की मौजूदगी में इस निरीक्षण के समय इलाके में थोड़ी हलचल रही। सिर्फ कागजी निगरानी ही नहीं, प्रशासन सीधे वोटरों के घर-घर पहुंचा, आम लोगों से बात की, उनकी परेशानियां सुनीं और साफ संदेश दिया “डरने की कोई बात नहीं, निडर होकर अपना वोट दें।” वहीं इस निरीक्षण से यह साफ हो गया कि प्रशासन कोई रिस्क लेने को तैयार नहीं है। संवेदनशील माने गए बूथों पर निगरानी बढ़ा दी गई है, और कड़ा सुरक्षा घेरा बना दिया गया है। चुनावों के आसपास गड़बड़ी की संभावना के संकेत मिलने के बाद, एहतियात के तौर पर केंद्रीय बल को सड़कों पर तैनात किया गया है। CRPF, IRB, असम पुलिस और जंगीपुर जिला पुलिस की जॉइंट फोर्स के साथ इलाके में जोरदार रूट मार्च किया गया। आर्म्ड फोर्स का यह ताकत दिखाना असल में एक साफ मैसेज देता है कि कानून तोड़ने पर कोई छूट नहीं मिलेगा। इस मौके पर मुर्शिदाबाद के जिला अधिकारी आर अर्जुन ने कहा कि जिस तरह 2021 और 2024 के चुनाव संपन्न हुए, वैसे ही 2026 के विधानसभा चुनाव को भी सुंदर तरीके से संपन्न कराना है। उन्होंने कहा कि चुनाव के मकसद से हर बूथ पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं। प्रशासन इस तरफ आगे बढ़ रहा है कि चुनाव निर्विघ्न और अच्छी तरह संपन्न हो। वहीं एक तरफ चुनाव से पहले प्रशासन की यह सक्रियता आम लोगों का विश्वास बढ़ा रही है तो दूसरी तरफ बदमाशों के लिए साफ चेतावनी है कि इस बार मुर्शिदाबाद में चुनाव कड़ी निगरानी में होंगे, किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in