मिथुन चक्रवर्ती निकल गये तो लोग हो गये निराश

प्रचार करने निकले मिथुन चक्रवर्ती
प्रचार करने निकले मिथुन चक्रवर्ती
Published on

मुर्शिदाबाद : लोग घंटों से फिल्म अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती को देखने के लिए इंतजार कर रहे थे। मिथुन चक्रवर्ती बहरमपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुब्रत मैत्रा के समर्थन में गुरुवार को चुनाव प्रचार करने आए थे। इस दिन उन्होंने बहरमपुर गांधी कॉलोनी मोड़ से भाजपा उम्मीदवार सुब्रत मैत्रा के साथ हुड वाली जीप में प्रचार किया। मिथुन चक्रवर्ती को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर अनगिनत लोग और उनके फैंस घंटों से इंतजार कर रहे थे। वहीं जैसे ही उनकी जीप नतुन बाजार पहुंची, मिथुन चक्रवर्ती अचानक कार से उतरे और अपनी कार में बैठ गए। उल्लेखनीय है कि इस दिन उनका गांधी कॉलोनी से खागरा चौराहे तक प्रचार का प्रोग्राम था। मिथुन चक्रवर्ती के थोड़ा पहले निकलने पर कई लोग निराश हो गए। उल्लेखनीय है बहरमपुर 2026 के विधानसभा चुनावों में ध्यान खींचने वाली सीटों में से एक बन गया है कारण अधीर चौधरी हाथ के निशान पर बहरमपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य के लोगों की नजरें इस सीट पर हैं। 2021 के चुनाव में भाजपा के सुब्रत मैत्रा यहां से जीते थे। इस बार मुकाबला तीनतरफा होने वाला है। अब इस बार जीत किसकी होगी, यह देखने के लिए हमें 4 मई तक इंतजार करना होगा।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in