तृणमूल समर्थकों ने अधीर चौधरी को देखते ही लगाया गो बैक का नारा

जवाब में कांग्रेस समर्थकों ने लगाया पीसी चोर - भाईपो चोर का नारा
गो बैक का नारा लगाते तृणमूल समर्थक
गो बैक का नारा लगाते तृणमूल समर्थक
Published on

मुर्शिदाबाद : शुक्रवार के बाद चुनाव प्रचार के लिए निकले अधीर चौधरी को कई जगह घोर विरोध का सामना करना पड़ा। रविवार सुबह उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बहरमपुर शहर के खागरा के वार्ड नंबर 3 में चुनाव प्रचार शुरू किया। इसी दौरान दयामयी कालीबाड़ी पाड़ा में तृणमूल पार्टी के कार्यालय के सामने तृणमूल कार्यकर्ता और समर्थक खड़े थे। वहीं जैसे ही अधीर चौधरी वहां पहुंचे, तृणमूल कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें देखते ही गो बैक के नारे लगाने शुरू कर दिए। हालांकि, शुक्रवार की घटना के बाद चुनाव आयोग ने प्रचार कार्यक्रम में केंद्रीय बलों और स्थानीय प्रशासन के उच्च पदस्थ अधिकारियों को तैनात किया है। केंद्रीय बलों के जवान और स्थानीय प्रशासन के उच्च पदस्थ अधिकारी प्रचार के आगे और पीछे मुस्तैद रह रहे हैं। नतीजतन, इस दिन कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। वार्ड नंबर 3 में प्रचार करने के बाद अधीर चौधरी ने वार्ड नंबर 7 और 8 में प्रचार और जनसंपर्क किया। उन दोनों वार्डों में तृणमूल कार्यकर्ता और समर्थक उन्हें देख 'गो बैक' के नारे लगाते रहे। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थकों ने 'पीसी चोर - भाईपो चोर' का नारा लगाया। जाहिर है, बहरमपुर में सत्ताधारी कांग्रेस खेमे के नारों और कांग्रेस के जवाबी नारों से बहरमपुर का राजनीतिक माहौल का पारा गर्म हो गया है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in