राज्य में राष्ट्रपति शासन चलाया जा रहा है - ममता बनर्जी

ममता ने सभा कर भाजपा व आयोग पर जमकर निशाना साधा
मंच से लोगों को संबोधित करतीं ममता बनर्जी
मंच से लोगों को संबोधित करतीं ममता बनर्जी
Published on

मुर्शिदाबाद : 'लॉ एंड ऑर्डर' हमारे हाथ में नहीं है। चुनाव आयोग ने अपने हाथों में ले लिया है। राज्य में राष्ट्रपति शासन चलाया जा रहा है। तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने यह कहते हुए गुरुवार को सागरदिघी के धूमर पहाड़ मैदान में सागरदिघी के प्रत्याशी बायरन विश्वास के समर्थन में आयोग पर जमकर निशाना साधा। वोटर लिस्ट से लोगों के नाम हटाने के मुद्दे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "मुर्शिदाबाद और मालदा जिलों से व्यापक संख्या में नाम हटाने की कोशिश हो रही है। इसके बाद लोगों को डिटेंशन कैंप भेज दिया जाएगा। मैं किसी को बाहर नहीं जाने दूंगी। किसी को डिटेंशन कैंप नहीं जाना पड़ेगा।" इसके बाद उन्होंने सभा में मौजूद आम लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि कानून अपने हाथ में ना लें नहीं तो जेल भेज दिये जाएंगे। पार्टी से निष्काषित और आम जनता उन्नयन पार्टी के चेयरमैन हुमायूं कबीर का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि कुछ गद्दार दिल्ली से पैसे लेकर चुनाव से पहले मंदिर-मस्जिद की पॉलिटिक्स कर रहे हैं। वे हैदराबाद से नेता लाए हैं। आप इस प्लान को नहीं समझ पा रहे हैं। आप पर हमला होगा। आपको गिरफ्तार किया जायेगा। उन्होंने आपके चुनाव अधिकार छीन लिए हैं, इस बार वे आपको वोट भी नहीं डालने देंगे। वे सभी को अरेस्ट करेंगे। चुनाव कैंसिल करने का प्लान है। वहीं कहा कि कांग्रेस उस प्लान में भाजपा के साथ है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी प्रोजेक्ट्स रोक दिए जाएंगे। भाजपा सब कुछ छीन लेगी। हिंदू-मुस्लिम जोट बनायें। मैं किसी भी सांप्रदायिक मुद्दे का सपोर्ट नहीं करती। हम सभी शांति से रहना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने कहा, "मुझसे सब कुछ छीना जा रहा है और राज्य में लॉ एंड ऑर्डर तोड़ा जा रहा है। वोटर लिस्ट से नाम हटने पर मुख्य सचिव कुछ कह नहीं पा रहे हैं। मैं आपलोगों के लिए लड़ रही हूं। आप भी अप्लाई कर सकते हैं। ट्रिब्यूनल फैसला करेगा।" वहीं ममता ने मालदा की घटना पर गुस्सा जताते हुए कहा कि आप लोगों के अलावा साथ मेरे साथ कोई नहीं है। उन्होंने सभी को भरोसा दिलाया, "मैं पूरी तरह तैयार हूं। मुझ पर भरोसा करें। भाजपा के हमले को रोकने के लिए तृणमूल को वोट दें।" इसके बाद उन्होंने सुती की उम्मीदवार इमानी विश्वास के समर्थन में एक पब्लिक मीटिंग की। इस मीटिंग से उन्होंने डेवलपमेंट रिपोर्ट पेश की और कहा, "मैंने यहां रिवर पोर्ट का प्लान लिया है। यहां नदी का कटाव रोकने के लिए मैंने 1000 करोड़ रुपया दिया है।"

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in