कांग्रेस के कई कार्यकर्ता हुए तृणमूल में शामि

तृणमूल में शामिल होते कांग्रेस कार्यकर्ता व समर्थक
तृणमूल में शामिल होते कांग्रेस कार्यकर्ता व समर्थक
Published on

मुर्शिदाबाद : भागवानगोला-2 ब्लॉक में कांग्रेस टूट गई। सोमवार शाम सरलपुर पंचायत के एक कांग्रेस सदस्य और कई कांग्रेस कार्यकर्ता तृणमूल में शामिल हो गए। तृणमूल के भगवानगोला-2 ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद गुलाम सदियार ने उन्हें पार्टी का झंडा सौंपा। तृणमूल का दावा है कि कांग्रेस पंचायत सदस्य के साथ तीन सौ से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। मोहम्मद गुलाम सदियार ने कहा कि कांग्रेस पंचायत सदस्य इस्ताकिम शेख लंबे समय से उनके संपर्क में थे और तृणमूल में शामिल होने की इच्छा जता रहे थे। आज उन्हें और तीन सौ से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल किया गया। इस्ताकिम शेख ने कहा, वे कांग्रेस में काम नहीं कर सके। उन्होंने लोगों की भलाई के लिए काम करने के संकल्प के साथ तृणमूल का झंडा उठाया है। कांग्रेस के मुर्शिदाबाद जिले के प्रवक्ता जयंत दास ने कहा, पार्टी लंबे समय से इस्ताकिम के संपर्क में नहीं थी। उनके तृणमूल में शामिल होने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in