युसुफ पठान को देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

लोगों से हाथ मिलाते सांसद युसूफ पठान
लोगों से हाथ मिलाते सांसद युसूफ पठान
Published on

मुर्शिदाबाद : क्रिकेट के मैदान पर ही नहीं, बल्कि एक राजनीतिक उम्मीदवार के तौर पर भी, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर और बहरमपुर से तृणमूल सांसद यूसुफ पठान सुबह से ही चुनावी क्षेत्र में घूम रहे हैं। इसकी खबर लगते ही हर रास्ते पर लोगों को उन्हें एक नजर देखने के लिए इन्तजार करते देखा गया। सोमवार को उन्होंने शमशेरगंज और लालगोला में तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. अब्दुल अजीज के समर्थन में एक रैली की। रैली लालगोला के नलदोहरी गोदाम चौराहे से एक हुड वाली कार में शुरू हुई और लतीबर पाड़ा, मानिक चौक, आशारिदह घाट, आयरमारी, धुलौरी होते हुए यशिताला में समाप्त हुई। वहीं जैसे ही यह खबर सामने आई कि यूसुफ पठान उम्मीदवार के समर्थन में रैली करेंगे, स्थानीय तृणमूल नेता, कार्यकर्ता और समर्थक सुबह से ही उत्साहित हो उठा। हालांकि, उन्हें पहुंचने में थोड़ी देर हो गई, लेकिन उनके पहुंचते ही स्थानीय निवासी, नेता से लेकर कार्यकर्ता तक खुशी से झूम उठे। यूसुफ पठान और उम्मीदवार का फूल बरसाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। वर्ल्ड कप जीतने वाली क्रिकेट टीम के योद्धाओं में एक को देखने के लिए आठ से अस्सी साल के लोग और औरतें सड़क के दोनों तरफ काफी देर से खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। यूसुफ ने हाथ हिलाकर सभी को अभिवादन किया और पार्टी उम्मीदवार के लिए वोट की मांगी की।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in