नौसिखिया ड्राइवर ने पांच बच्चों को मारी टक्कर, एक की मौत

चार बच्चों का गंभीर हालत में अस्पताल में चल रहा इलाज
असप्ताल में पहुंचे बच्चों के परिजन
असप्ताल में पहुंचे बच्चों के परिजन
Published on

मुर्शिदाबाद : शमशेरगंज में एक नौसिखिये ड्राइवर की वजह से दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गयी तो वहीं चार बच्चे गंभीर हालत में अस्पताल में इलाजरत हैं। जानकारी के अनुसार गांव की सड़क पर चारचक्का चलाना सीखते समय उसके नौसिखिये ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और पांच बच्चों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में छह साल के एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार बच्चों का गंभीर रूप से घायल होने पर अस्पताल में इलाज चल रहा है। रविवार दोपहर मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज में धुलियान नगर पालिका के वार्ड नंबर 16 के दिघारी इलाके में हुई इस घटना से सनसनी फैल गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मरने वाले बच्चे का नाम आहिल अख्तर (6) है। वह दिघारी इलाके का रहने वाला था। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, रविवार दोपहर कुछ युवक गांव की सड़क पर चारचक्का चला रहे थे। ड्राइवर सीट पर एक नया युवक बैठा था जो उस समय गाड़ी चलाना सीख रहा था। अचानक कार का नियंत्रण खो गया और सड़क किनारे खेल रहे पांच बच्चों को उसने जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद ही इलाके में चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग घायल बच्चों को बचाने के लिए दौड़ पड़े। उन्हें गंभीर हालत में अनूपनगर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने आहिल अख्तर को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, बाकी चार घायल बच्चों का इलाज चल रहा है और उनमें से कुछ की हालत गंभीर है। घटना की खबर मिलते ही शमशेरगंज थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को काबू में किया और गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है और पता लगा रही है कि यह दुखद हादसा कैसे हुआ।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in