बच्चा चोरों की अफवाह खिलाफ निकाली गयी जागरूकता रैली

बच्चा चोरों के खिलाफ रैली में शामिल स्कूली बच्चे
बच्चा चोरों के खिलाफ रैली में शामिल स्कूली बच्चे
Published on

मुर्शिदाबाद : समाज में बच्चों के अपहरण की अफवाहों और उससे पैदा होने वाले बेवजह के डर के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए युवा छात्र आगे आए। मुर्शिदाबाद के बेलडांगा इलाके में आंडिरण प्राइमरी स्कूल नंबर 30 की पहल पर एक अहम सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल में प्रार्थना सभा से हुई। वहां, स्कूल के प्रधान शिक्षक विश्वजीत दत्ता ने बच्चों के सामने अफवाहों के डर, सामूहिक पिटाई जैसी गैर-कानूनी कार्यकलापों के खतरे और समाज में शांति और भाईचारे के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बच्चों को समझाया कि एक जागरूक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह कोई भी अफवाह सुनकर उत्तेजित हुए बिना सही जानकारी की जांच करे और जरूरत पड़ने पर पुलिस से मदद ले। इसके बाद, स्कूल के स्मार्ट रूम में टीवी पर अलग-अलग जागरूकता पोस्टर दिखाए गए। पोस्टरों में सरल और समझने योग्य भाषा में महत्वपूर्ण संदेश दिए गए कि अफवाहों पर ध्यान न देकर जागरूकता हों, कानून अपने हाथ में न लें, कहीं भी कुछ शक होने पर पुलिस को सूचित करें, अन्जान लोगों के साथ कहीं न जायें तथा उनके हाथ से खाने की कोई सामान न लें आदि। कार्यक्रम के आकर्षण में छात्रों द्वारा प्रस्तुत एक लघु जागरूकता नाटक पेश किया गया। इस दौरान शिक्षकों के साथ-साथ कई ग्रामीण भी जागरूकता पदयात्रा में शामिल हुए। स्कूल के प्रधान शिक्षक विश्वजीत दत्ता ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद अफवाहों और गलत जानकारी की वजह से समाज में जो अशांति फैल रही है, उसके खिलाफ जागरूकता लाना है। बच्चों के जरिए बड़ों तक यह संदेश पहुंचाने की कोशिश की गई है जिसने जागरूकता की एक अच्छी मिसाल कायम की है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in