बगीचे में ताजे बमों से भरी बाल्टी मिलने से सनसनी

बमों से भरी बाल्टी
बमों से भरी बाल्टी
Published on

मुर्शिदाबाद : बुधवार सुबह पुलिस ने शमशेरगंज थाने के नतुन जलादिपुर के पिलकी इलाके में नेशनल हाईवे नंबर 12 पर एक लकड़ी मिल से सटे बगीचे से ताजे बमों से भरी एक बाल्टी बरामद की। बम मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, बुधवार सुबह टिंबर मिल से सटे बगीचे में संदिग्ध हालत में पड़ी एक बाल्टी को देखकर लोगों में उत्सुकता फैल गई। इसकी सूचना शमशेरगंज थाने को दी गई। सूचना मिलने पर शमशेरगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। तलाशी लेने पर बाल्टी के अंदर से कई ताजे बम बरामद हुए। पता चला है कि बमों को डिफ्यूज करने के लिए बम स्क्वाड को सूचना दे दी गई है। पिलकी के लोगों ने मांग की है कि पुलिस उन लोगों की जल्द पहचान करे जो इन बमों को जमा करके इलाके में अशांति का माहौल बना रहे हैं और उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई करे। आम लोगों ने यह मांग उठाई है कि न सिर्फ बम बरामद रखने वाले दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए कारण इससे दुर्घटना में आम लोगों की जान जा सकती है। फरक्का SDPO शेख शमसुद्दीन ने कहा कि बम बरामदगी के मामले में किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है और न ही गिरफ्तार किया गया है। यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है कि बम किसने और किस मकसद से रखे थे। इस बीच, चुनाव से पहले बम बरामद होने से जिले के पुलिस अधिकारी चिन्ता में हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in