2,500 बोतल फेंसिडिल के साथ तस्कर गिरफ्तार

asas
जब्त फेंसिडिल के साथ अभियुक्त
Published on

मुर्शिदाबाद : सुती थाना इलाके में पुलिस ने नाका जांच चलाकर बड़ी मात्रा में फेंसिडिल कप सिरप जब्त किया है। जंगीपुर पुलिस जिले के सुती थाने की पुलिस ने एक युवक को चारपहिया वाहन में करीब 2,500 बोतल फेंसिडिल की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम रबिउल आलम है। उसका घर मालदा जिले के कालियाचक थाना इलाके में है। पुलिस ने बताया कि एक सूचना मिलने पर सोमवार देर रात सुती थाना के आजादनगर बेलतला इलाके में निगरानी की गई। एक संदिग्ध चारपहिया वाहन को रोककर तलाशी ली गई तो गाड़ी के अंदर से बड़ी मात्रा में फेंसिडिल की बोतलें बरामद हुईं। कुल 2,500 बोतल फेंसिडिल जब्त की गईं। मौके से ड्राइवर रबिउल आलम को गिरफ्तार कर लिया गया। फरक्का SDPO शेख शमसुद्दीन ने मंगलवार को सुती थाना परिसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चला रही है। इतनी बड़ी मात्रा में फेंसिडिल की बरामदगी एक बड़ी कामयाबी है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है कि क्या इस तस्करी के गिरोह में कोई और भी शामिल है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बरामद फेंसिडिल की मार्केट कीमत कई लाख रुपये हो सकती है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को मंगलवार को कोर्ट भेजा गया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in