वोटर लिस्ट में नाम नहीं मिलने से वृद्ध की मौत का आरोप

तृणमूल कांग्रेस व लोगों ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
वृद्ध की मौत पर विरोध प्रदर्शन करते तृणमूल समर्थक
वृद्ध की मौत पर विरोध प्रदर्शन करते तृणमूल समर्थक
Published on

मुर्शिदाबाद : एक बुजुर्ग की मौत इस डर से हो गई कि उनका तथा उनकी पत्नी का नाम जारी किये गये नये वोटर लिस्ट में नहीं है। वहीं उनके परिवार के बेटे, बहू और बेटी समेत 9 लोगों के नाम पेंडिंग लिस्ट में हैं। मृतक का नाम अब्दुल शेख (71) है। उनका घर मुर्शिदाबाद थाने के तेंतुलिया पंचायत के गुधिया माठपाड़ा में है। मृतक के परिवार के साथ खड़े होने के लिए सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पार्टी सोमवार सुबह सड़कों पर उतर आई। धनीरामपुर - लालबाग स्टेट हाईवे पर गुधिया बकुलतला चौराहे का अपरोध कर विरोध प्रदर्शन किया गया। सत्ताधारी पार्टी के विरोध और जाम से ट्रैफिक बाधित हो गई। मुर्शिदाबाद थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग की मौत के विरोध में सुबह से ही गुधिया बकुलतला चौराहे पर अवरोध लगाया गया। तृणमूल नेता शाउनी सिंघराय ने बताया कि एसआईआर शुरू होने के बाद से ही पूरे राज्य में कई बेकसूर लोगों की मौत होने लगी। मुर्शिदाबाद जिले में कई लोगों की मौत हो चुकी है। अब्दुल शेख अपने परिवार के सदस्यों के नाम वोटर लिस्ट से गायब होने के कारण दहशत में था। उसकी मौत SIR के डर से हुई। हालांकि बुजुर्ग और उनकी पत्नी हजेरा बीबी का नाम लिस्ट में था, लेकिन छह बेटों, दो बहुओं और एक बेटी के नाम विचाराधीन लिस्ट में थे। अब्दुल शेख को रविवार को मामले की जानकारी हुई। इसके बाद वह दहशत में आ गये। वहीं रविवार रात अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। उसके परिवार के सदस्य उन्हें लालबाग अनुमंडल अस्पताल ले गए। इलाज शुरू होने के बाद भी उसकी हालत बिगड़ने लगी। बुजुर्ग को उसी रात मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान सोमवार की सुबह बुजुर्ग की मौत हो गई।

चुनाव आयोग के खिलाफ की गई नारेबाजी

यह खबर सुनते ही शाउनी सिंघराय और तृणमूल मुर्शिदाबाद-जियागंज ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद गुलाम अकबरी गुधिया माठपाड़ा पहुंचे। शाउनी सिंघराय ने गुधिया बकुलतला चौराहे पर सड़क जाम का नेतृत्व किया। यह सुबह 7:30 बजे शुरू हुआ और चार घंटे तक चला। तृणमूल नेताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मृतक की पत्नी हजेरा बीबी ने कहा कि उनके बेटे, बेटी और बहू समेत 9 लोगों के नाम पेंडिंग ट्रायल लिस्ट में हैं। इसलिए उन्हें डर है कि उन्हें डिटेंशन कैंप भेज दिया जाएगा। इसी डर से उनके पति की मौत हो गई।

'अंडर ट्रायल' वृद्ध ने की आत्महत्या की कोशिश

दूसरी तरफ, मुर्शिदाबाद के फरक्का ब्लॉक के बिंदुग्राम इलाके के एक बुज़ुर्ग बबलू हलदर ने चुनाव आयोग की तरफ से जारी वोटर लिस्ट में अपना नाम 'अंडर ट्रायल' देखकर तनाव में आकर कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। अभी उनका जंगीपुर अनुमंडल अस्पताल में गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। परिवार के सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने के बाद बबलू हलदर को पता चला कि उनका और उनके दो बेटों का नाम अंडर ट्रायल है। परिवार का दावा है कि इसी तनाव की वजह से उन्होंने कीटनाशक खा लिया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in