बच्चे को धक्का मारकर मंत्री की गाड़ी हुई फरार

सड़क जाम कर विरोध जताते लोग
सड़क जाम कर विरोध जताते लोग
Published on

मुर्शिदाबाद : मुर्शिदाबाद के रेजिनगर थाने के काशीपुर इलाके में शनिवार दोपहर राज्य के लाइब्रेरी मंत्री सिद्दीकुल्लाह चौधरी के काफिले की टक्कर से सात साल का एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। लड़के का अभी मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोप है कि हादसे के बाद मंत्री का काफिला तेज रफ्तार से इलाके से भाग गया। इसके तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने रेजिनगर में काशीपुर रोड जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम से ट्रैफिक बाधित हो गया। सूचना मिलने पर रेजिनगर थाने की बड़ी संख्या में पुलिस और RAF मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को जाम हटाने के लिए अनुरोध किया। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, इस दिन सिद्दीकुल्लाह चौधरी का काफिला काशीपुर रोड से गुजर रहा था। उस समय सात साल का एक बच्चा सड़क पर निकला और गाड़ी के धक्के से गिर कर घायल हो गया। घटना के चश्मदीद सिराजुल शेख ने बताया कि टक्कर के बाद कार दो पल के रुकी लेकिन बच्चे को अस्पताल ले जाए बिना फिर तेज रफ्तार से भाग गई। इसलिए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in