सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग करने का आरोप

सड़क निर्माण में घटिया सामग्री
सड़क निर्माण में घटिया सामग्री
Published on

मुर्शिदाबाद : डेढ़ दशक के लंबे इंतजार के बाद सड़क बनना शुरू होते ही सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप सामने आने लगे। मुर्शिदाबाद जिले के भरतपुर थाने के गड्डा ग्राम पंचायत के शुकदनपुर गांव में सड़क बनाने में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की है। यह भी सनसनीखेज आरोप लगे हैं कि प्रधान का प्रतिनिधि कॉन्ट्रैक्टर से काम 'छीनकर' काम करवा रहा है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, शुकदनपुर गांव की यह सड़क पिछले 15 सालों से खराब हालत में थी। गांव वालों की लंबी मांग के बाद आखिरकार सड़क ठीक करने का काम तो शुरू हुआ लेकिन कई दिनों बाद ही गांव वालों की शिकायत आने लगी है कि सड़क बनाने में बहुत घटिया क्वालिटी की ईंट, बालू और पत्थर इस्तेमाल किए जा रहे हैं। सीमेंट की मात्रा इतनी कम है कि छूते ही ढलाई उखड़ रही है। ग्राम पंचायत प्रधान का एक प्रतिनिधि कॉन्ट्रैक्टर की जगह काम करवा रहा है, जो नियमों के खिलाफ है। शनिवार सुबह काम के दौरान गांव वाले एकजुट होकर विरोध करने लगे। उनका कहना है कि 15 साल बाद सड़क बन रही है तो इस काम में वे लोग लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनके टैक्स के पैसे की चोरी क्यों होगी ? आरोप है कि पंचायत प्रधान का प्रतिनिधि असली कॉन्ट्रैक्टर से जबरदस्ती काम लेकर अपनी मर्जी से घटिया क्वालिटी का काम जल्दी पूरा करने की कोशिश कर रहा है। वहीं जब इलाके में तनाव फैला तो भरतपुर पुलिस स्टेशन को खबर दी गई। गांव वालों ने साफ कह दिया है कि जब तक काम सही क्वालिटी से नहीं होगा, वे यह काम नहीं होने देंगे। मुर्शिदाबाद जिला परिषद के वर्क्स चीफ समसुज्जोहा विश्वास ने कहा, "उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। हालांकि, वे जांच कर रहे हैं। अगर गांव वालों के आरोप सही साबित हुए, तो काम नए सिरे से करना होगा।"

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in