पंचायत सदस्य पर बदमाशों ने कातिलाना हमला कर किया घायल

अब्दुर रोफ का फाइल फोटो
अब्दुर रोफ का फाइल फोटो
Published on

मुर्शिदाबाद : फरक्का पुलिस स्टेशन के महेशपुर ग्राम पंचायत के एक तृणमूल सदस्य बदमाशों के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्ति का नाम अब्दुर रोफ (45) है। वह फरक्का पुलिस स्टेशन के पूर्व जिगरी गांव के रहने वाले हैं। रविवार शाम जब वह अपने दोस्त इंतेसार अली के साथ मोटर साइकिल से जिगरी चौराहे की ओर जा रहे थे, उसी समय उन पर हमला किया गया। आरोप है कि पहले से ही घात लगाकर बैठे ज्वेल शेख, जसीम शेख और दिलवर शेख ने अब्दुर रोफ को रोका। उसके बाद कुछ बोलने का मौका दिए बिना उन्हें जबरदस्ती मोटर साइकिल से नीचे उतारा और लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि उस समय ज्वेल शेख ने अब्दुर रोफ के सिर पर धारदार हथियार से कई बार वार किया। इससे अब्दुर रोफ लहूलुहान होकर गिर पड़े और बेहोश हो गये। वहीं उनकी चीख सुनकर स्थानीय लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े। उन्हें पहले फरक्का के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां के डॉक्टर ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत दूसरे हॉस्पिटल रेफर कर दिया। बाद में जब उनकी हालत और बिगड़ गई, तो उन्हें बहरमपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया। अभी उनका वहां इलाज चल रहा है और उनकी हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है। घायल अब्दुर रोफ की पत्नी रुबीना बीबी ने इस घटना पर गहरी चिंता जताई और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि उनके पति मौत से लड़ रहे हैं और वह बेबस हैं। वे कानून से इंसाफ चाहती हैं। फरक्का पुलिस स्टेशन के एक पुलिस ऑफिसर ने बताया कि पंचायत सदस्य के परिवार ने रविवार रात एक रिटन कंप्लेंट दर्ज कराई थी। दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी अभियुक्तओं की तलाश जारी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in