सिर पर बक्सा और गले में दस्तावेज झुलाकर युवक पहुंचा सुनवाई में

एसआईआर की सुनवाई में पहुंचा युवक
एसआईआर की सुनवाई में पहुंचा युवक
Published on

मुर्शिदाबाद : शमशेरगंज के मध्य चाचंद गांव का रहने वाला अनिकुल इस्लाम SIR की सुनवाई में अजीबोगरीब वेश के साथ पेश हुआ जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। उसने अपने सिर पर टिन का एक बक्सा रखा था, गले में दस्तावेजों की माला पहन रखी थी तथा हाथ में तिरंगा झंडा थाम रखा था। शिविर में पहुंचकर अनिकुल इस्लाम ने आरोप लगाया कि उसके सारे कागजात सही होने के बावजूद उसे हियरिंग के लिए बुलाया गया है। उसने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए सवाल किया, "क्या चुनाव आयोग अंधा हो गया है?" अनिकुल इस्लाम ने कहा कि उसने अपने साथ हुए इस अन्याय का विरोध करने और चुनाव आयोग का ध्यान खींचने के लिए ऐसी अनोखी पहल की है। उनके इस अनोखे विरोध ने इलाके में भारी हलचल मचा दी है। अब इस घटना को लेकर सवाल उठ रहा है, क्या कागजात सही होने के बावजूद उन्हें इस तरह हियरिंग के लिए बुलाया जा रहा है ? वहीं चुनाव आयोग की भूमिका पर भी बहस शुरू हो गई है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in