होटल व्यवसायी की सरेआम गोली मारकर हत्या

हत्या के पीछे महिला या पैसे से जुड़ा मामला होने का अनुमान
मृतक का फाइल फोटो
मृतक का फाइल फोटो
Published on

मुर्शिदाबाद : मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज में शूटआउट की एक घटना से सनसनी फैल गई है। बदमाशों ने एक होटल मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। बुधवार रात शमशेरगंज के नतुन डाकबंगलो इलाके में यह घटना हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान राहुल विश्वास (34) के रूप में हुई है। उसका घर शमशेरगंज थाने के तारबागान इलाके में है। युवक का नेशनल हाईवे नंबर 12 के बगल में नूर मोहम्मद कॉलेज से सटे इलाके में होटल है। युवक रात में होटल के बाहर बैठा था। उसी समय बदमाशों ने उस पर कई राउंड फायरिंग की। उसके सिर और सीने में गोलियां लगीं। बदमाशों की चलाई गई गोली से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख स्थानीय उस ओर दौड़े। लोगों को आते देख बदमाश वहां से भाग निकले। लोगों ने पहले घायल युवक को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं उसकी शारीरिक हालत को देखते हुए युवक को वहां से जंगीपुर अनुमंडल अस्पताल रेफर कर दिया गया। जंगीपुर अस्पताल ले जाने पर वहां उपस्थित डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फरक्का SDPO शेख शमसुद्दीन ने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। हत्या के मामले में किसी को हिरासत में नहीं लिया गया या गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस का शुरुआती अंदाजा है कि हत्या के पीछे महिला या पैसे से जुड़ा कोई मामला हो सकता है। मृतक के परिवार के लोगों का कहना है कि पुलिस अभियुक्तों को गिरफ्तार करे और उन्हें फांसी की सजा दिलाये।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in