

मुर्शिदाबाद : पुलिस ने नकली नोटों की तस्करी को नाकाम कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर पर, सुती थाने की पुलिस ने शुक्रवार देर रात लक्ष्मीपुर इलाके में रेड की और नकली नोटों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों के पास से एक लाख रुपये के नकली भारतीय नोट बरामद किए गए। गिरफ्तार लोगों के नाम मोरीफुल रहमान और राजा मोमिन हैं। दोनों सुती थाने के सुल्तानपुर इलाके के रहने वाले हैं। गिरफ्तार लोगों को 10 दिनों की पुलिस हिरासत के लिए निवेदन करने के बाद शनिवार को जंगीपुर अनुमंडल कोर्ट में पेश किया गया। सुती थाने के IC सुप्रियो माजी ने बताया कि गिरफ्तार लोग पिछले कुछ महीनों से नकली नोटों के धंधे में शामिल थे। घटना वाले दिन मालदा से नकली नोट लेकर सड़क के रास्ते सुती आए और फिर किसी को देने के लिए लक्ष्मीपुर आए थे। पुलिस के अभियान के दौरान, दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और तलाशी के दौरान उनके पास से एक लाख रुपये के नकली नोट जब्त किए गए। सुती पुलिस ने बताया कि जानकारी मिली थी कि शुक्रवार रात लक्ष्मीपुर इलाके में नकली नोट के तस्कर आयेंगे। जानकारी के आधार पर इलाके में निगरानी शुरू की गई। रात करीब 12 बजे दो युवक इलाके में आते दिखे तो उन पर शक हुआ। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो मामले का खुलासा हो गया।