

मुर्शिदाबाद : रघुनाथगंज थाने की पुलिस ने बुधवार देर रात छापेमारी कर रामपुरा इलाके से तीन बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम जोशीमुद्दीन, मोहम्मद जसीम और रकीब रहमान हैं। तीनों बांग्लादेश के चापाई नवाबगंज जिले के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। सूचना मिलने पर रघुनाथगंज थाने की पुलिस ने बुधवार रात रामपुरा इलाके में निगरानी बढ़ा दी। पुलिस ने उन्हें शक के आधार पर हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ शुरू की। वहीं पूछताछ के दौरान वे पुलिस को कोई भी वैलिड भारतीय पहचान पत्र नहीं दिखा सके, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि वे बॉर्डर पार करके गैर-कानूनी तरीके से भारत में घुसे थे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वे किस मकसद से इस देश में घुसे थे तथा कहां जाने की योजना बना रहे थे। वहीं गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों को गुरुवार सुबह जंगीपुर अनुमंडल कोर्ट में पेश किया गया। स्थानीय लोगों ने बॉर्डर क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है।