कल्याणकारी सत्संग-प्रवचन से गूंजेगा आसनसोल : महात्मा हरिशन्तोषानंद

दो दिवसीय सद्भावना सम्मेलन का आयोजन
कल्याणकारी सत्संग-प्रवचन से गूंजेगा आसनसोल : महात्मा हरिशन्तोषानंद
Published on

आसनसोल : मानव उत्थान सेवा समिति की तरफ से सद्भावना सम्मेलन को लेकर पोलो ग्राउंड में एक संवाददाता सम्मेलन किया गया। संवाददाताओं को संबोधित करते हुए हरिद्वार से आये महात्मा हरिशन्तोषानंदजी ने बताया कि मानव उत्थान सेवा समिति शाखा आसनसोल के तत्त्वावधान में 22 व 23 नवबंर को शाम 5 से 8 तक बजे तक पोलो ग्राउण्ड में दो दिवसीय सद्भावना सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न तीर्थों से पधारे हुए विद्वान् आत्मानुभवी संत-महात्माओं के कल्याणकारी सत्संग-प्रवचन होंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में प्रख्यात समाजसेवी एवं अध्यात्मतत्त्ववेत्ता परम पूज्य सतपाल जी महाराज के सद्भावना से ओत-प्रोत मार्मिक उद्बोधन होंगे। उन्होंने कहा कि मानव उत्थान सेवा समिति का उद्देश्य मनुष्य के आध्यात्मिक बौद्धिक विकास को गति प्रदान करना है, इसके लिए सतपाल जी महाराज हर शहर में इस तरह के सद्भावना सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं। इस मौके पर महात्मा हरिसेबकानंद, महात्मा प्रभाकरनंद, महात्मा साधनानंद, महात्मा कालिंदी बाई, महात्मा दिप्ती बाई, मानस सेवा दल के डायरेक्टर ओमप्रकाश यादव, राहुल गुप्ता, निशिकांत सिन्हा, शंभूनाथ साव, अनिक पासवान, सोनू साव सहित अन्य लोग उपस्थति थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in