दुर्गोत्सव पर स्वाद के रंग में रंगा आसनसोल

द फर्न रेजीडेंसी में खास बुफे की तैयारी
दुर्गोत्सव पर स्वाद के रंग में रंगा आसनसोल
Published on: 

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : इस साल दुर्गोत्सव को लेकर शहर में उत्सव के साथ-साथ खानपान को लेकर भी खास उत्साह देखा जा रहा है। पंडालों की सजावट के साथ-साथ शहर के होटल और रेस्टोरेंट भी आगंतुकों के लिए विशेष इंतजाम कर रहे हैं। इसी कड़ी में शहर के एक प्रतिष्ठित होटल द फर्न रेजीडेंसी ‘दुर्गोत्सवेर महाभोज’ के नाम से विशेष आयोजन किया जा रहा है। द फर्न के जीएम नबज्योति मुखर्जी ने बताया कि इसमें बंगाल के पारंपरिक व्यंजनों के साथ शाही जायके को शामिल किया गया है। यह प्रीमियम बुफे दोपहर के लंच और रात के डिनर दोनों समय उपलब्ध रहेगा। बुफे में स्टार्टर और शरबत, सूप-सलाद, शाकाहारी और मांसाहारी मुख्य व्यंजनों के साथ-साथ स्वीट डिश की भी व्यवस्था रहेगी। आयोजन के दौरान माहौल को उत्सवमय बनाए रखने के लिए लाइव म्यूजिक का भी प्रबंध किया गया है। दुर्गा पूजा के दौरान बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ बाहर भोजन करने को निकलते हैं, ऐसे में इस तरह के आयोजन पूजा के आनंद को और बढ़ा देगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in