आसनसोल प्राइड रन -2026 का आयोजन

आसनसोल प्राइड रन पोलो मैदान से शुरू हुई और पीसी चटर्जी मार्केट के पास जाकर समाप्त हुई
आसनसोल प्राइड रन -2026 का आयोजन
Published on

आसनसोल : आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से पोलो ग्राउंड में आसनसोल प्राइड रन -2026 का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से हर साल स्वर्गीय सुब्रतो चटर्जी उर्फ बुलू चटर्जी की याद में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। वहीं 6 किमी की आसनसोल प्राइड रन पोलो मैदान से शुरू हुई और आसनसोल के पीसी चटर्जी मार्केट के पास जाकर समाप्त हुई। आसनसोल प्राइड रन -2026 में करीब 25 स्कूलों के 250 बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौड़ प्रतियोगिता में लड़कियों में अर्पिता टुडू एवं लड़कों में प्रतीक सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। मौके पर मंत्री मलय घटक ने कहा कि आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा बच्चों के लिए किया गया काम सराहनीय है और इन्हें सही मार्गदर्शन मिले तो ये बच्चे भविष्य में देश का नाम रोशन करेंगे। वहीं अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से नई पीढ़ी के मन में उत्साह आता है और वह अपनी प्रतिभा को और विकसित करने का प्रयास करती है। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी, आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, सचिव विनोद गुप्ता, डायरेक्टर एंड एडवाइजर सचिन राय, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सतपाल सिंह कीर उर्फ पिंकी, मनोज साहा सहित आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तमाम सदस्य एवं आसनसोल स्पोर्ट्स ऑफिशियल के पप्पू कुमार श्रीवास्तव, सुखेन बनर्जी, शिबू दास, रूपेंद्र बनर्जी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in