

बर्नपुर: आसनसोल पोस्टल डिवीजन की तरफ से बर्नपुर बस स्टैंड के पास श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए एक शिविर लगाया गया। गौरतलब है कि रथ यात्रा महोत्सव को केंद्रित करते हुये पूरे बर्नपुर बस स्टैंड इलाके को विभिन्न डाक विभाग के कर्मचारियों द्वारा झाड़ू लगाकर सफाई अभियान चलाया गया। मौके पर आसनसोल पोस्टल डिवीजन के सीनियर सुपरिटेंडेंट देवराज शेठी ने कहा कि आसनसोल पोस्टल डिवीजन अंतर्गत आने वाले डाक विभाग के विभिन्न कर्मचारियों द्वारा यह सेवा शिविर लगाया गया है, जहां स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई अभियान चलाया जा रहा है और श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए पीने की पानी की व्यवस्था की गई है। साथ ही पोस्ट ऑफिस से जुड़े कई प्रकार की स्कीम के बारे में लोगों को अवगत कराया जा रहा है। इस मौके पर आसनसोल पोस्टल डिवीजन के डिप्टी सुपरिटेंडेंट कोमल सिंह, असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट कौशिक रॉय, बर्नपुर पोस्ट ऑफिस के पोस्ट मास्टर अजय प्रसाद गोंड, नियामतपुर पोस्ट ऑफिस के पोस्ट मास्टर राजेंद्र सिंह सहित अन्य जगहों के पोस्ट मास्टर एवं कर्मचारी मौजूद थे।