आसनसोल नगर निगम ने प्रभावित लोगों में बांटी राहत सामग्री

पीएम आवास योजना के तहत बनेगा जरूरतमदों के लिए घर
आसनसोल नगर निगम ने प्रभावित लोगों में बांटी राहत सामग्री
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल में सोमवार को हुई मूसलधार बारिश और जलभराव जैसे इलाकों में प्रभावित परिवारों को आसनसोल नगर निगम ने राहत सामग्री वितरित किया। गौरतलब है कि आसनसोल नगर निगम के काली पहाड़ी एवं वार्ड 84 स्थित कोड़ापाड़ा इलाके के लोगों में, जो मूसलधार बारिश से प्रभावित हुये, उनकी मदद के लिए युद्ध स्तर पर राहत सामग्री का वितरण किया गया। सोमवार हुई मूसलधार बारिश के कारण आसनसोल के कई निचले इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। स्थिति को नियंत्रित करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निगम कमिश्नर दिलीप मिश्रा ने कोड़ापाड़ा एवं काली पहाड़ी के हर प्र‍भावित घर में जाकर बात की और उनका जायजा लिया। प्रभावित इलाकों में पीड़ित लोगों के लिए तिरपाल एवं कपड़ा सहित अन्य आवश्यक सामग्रियां दी गईं। मौके पर आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर दिलीप मिश्रा ने कहा कि भारी बारिश के कारण जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है, उन्होंने हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के टीम ने घरों का जायजा ले लिया है और पीएम आवास योजना के तहत जांच कर जरूरतमंदों को घर बनाकर दिया जायेगा। साथ ही जिन लोगों को घर कच्चा है, उन्हें बचने के लिए तिरपाल एवं पहनने के लिए वस्त्र दिए गये हैं। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के एक्जिक्यूटिव इंजीनियर आरके श्रीवास्तव, कौशिक सेनगुप्ता, असिस्टेंट इंजीनियर सरोज कुमार झा सहित हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in