आसनसोल नगर निगम कमिश्नर ने शहर का किया दौरा

साफ-सफाई को लेकर आसनसोल नगर निगम ने कसी कमर
आसनसोल नगर निगम कमिश्नर ने शहर का किया दौरा
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल नगर निगम द्वारा बुधवार सुबह काली पहाड़ी इलाके में सफाई अभियान चलाया गया। गौरतलब है कि आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर दिलीप मिश्रा ने खुद जाकर इलाका का जायजा लिया। मौके पर कमिश्नर दिलीप मिश्रा ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए अभियान चलाया गया है। जगह - जगह देखा जा रहा है कि शहर में कहां - कहां गंदगी फैली हुई है। इसी क्रम में काली पहाड़ी ब्रिज के निकट पार्क में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही सफाई के दौरान पार्क में एक बड़ा सांप पाया गया। इसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग के कर्मचारी आकर सांप को पकड़ कर ले गये। साथ ही कहा कि शहर में नगर निगम द्वारा लगातार जांच अभियान चलता रहेगा, कहीं भी गंदगी या स्ट्रीट लाइट खराब दिखे तो नगर निगम को सूचना दें, नगर निगम के कर्मचारी जाकर कार्य को तुरंत करेंगे। इस मौके पर नगर निगम एक्जिक्यूटिव इंजीनियर आरके श्रीवास्तव, असिस्टेंट इंजीनियर सरोज झा, सेनेटरी विभाग के सुमित माझी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in