आसनसोल नगर निगम व हिंदी अकादमी ने श्रद्धा से मनायी मुंशी प्रेमचंद जंयती

मुंशी प्रेमचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया
आसनसोल नगर निगम व हिंदी अकादमी ने श्रद्धा से मनायी मुंशी प्रेमचंद जंयती
Published on

आसनसोल : हिंदी कथा साहित्य के महान साहित्यकार माने जाने वाले मुंशी प्रेमचंद का जन्मोत्सव आसनसोल नगर निगम और हिंदी अकादमी की तरफ से श्रद्धा से मनाया गया। गौरतलब है कि प्रेमचंद जयंती के अवसर पर आसनसोल नगर निगम के मुख्य द्वार पर बनी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहानी के साथ-साथ उपन्यास लेखन किया। मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद एक ऐसे साहित्यकार थे जिन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से समाज की कुरीतियों को उजागर किया। उन्होंने दलित और वंचित वर्ग की समस्याओं तथा यथार्थ को अपनी लेखनी के माध्यम से सबके सामने प्रस्तुत किया। वहीं आसनसोल नगर निगम के हिंदी अकादमी के उपाध्यक्ष दिव्येंदु भगत ने महान उपन्यासकार के जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि उन्होंने समाज में सही मायने में सभी के लिए समान अधिकार लाने की कोशिश की चाहे वह दलित वर्ग के लोग हो या महिलाएं हो। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, एमएमआईसी गुरदास चटर्जी, आसनसोल नगर निगम के हिंदी अकादमी के उपाध्यक्ष दिव्येंदु भगत, सचिव भोला हेला, संयोजक दिनेश पांडेय, पश्चिम बंग हिंदी अकादमी के सदस्य मनोज यादव, समाजसेवी पवन गुटगुटिया, नवीन चंद्र सिंह सहित शहर के तमाम साहित्यकार एवं आसनसोल नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in