20 मिनट की बारिश में आसनसोल बाजार हुआ जलमग्न

मुख्यमंत्री, विधायक, मेयर, चेयरमैन और वार्ड पार्षद से इस समस्या पर तत्काल ध्यान देने की मांग की
20 मिनट की बारिश में आसनसोल बाजार हुआ जलमग्न
Published on

आसनसोल : मंगलवार को महज 20 मिनट की बारिश में राम मंदिर मार्ग, बाकर अली लेन, मुंशी बाजार पूरी तरह जलमग्न हो गया। सड़कों पर घुटनों तक पानी भरने से व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी तो मानसून की शुरुआत ही हुई है और महज 20 मिनट की बारिश में यह हाल है तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। हर साल इसी तरह जलजमाव की समस्या से बाजार क्षेत्र को जूझना पड़ता है, लेकिन स्थायी समाधान आज तक नहीं निकला। व्यापारियों और आम नागरिकों ने मुख्यमंत्री, विधायक, मेयर, चेयरमैन और वार्ड पार्षद से इस समस्या पर तत्काल ध्यान देने की मांग की है। स्थानीय निवासियों ने आसनसोल नगर निगम से मांग की है कि नालों की सफाई, ड्रेनेज सिस्टम सुधार और जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था कर इस समस्या को जड़ से खत्म किया जाए।


Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in