बंद पड़ी एबी पिट्स कोलियरी में आज भी धूमधाम से होती है दुर्गापूजा जामुड़िया : कभी कोयला उत्पादन के लिए पहचान रखने वाली जामुड़िया एबी पिट्स कोलियरी आज भले ही बंद पड़ी हो, लेकिन यहां की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं आज भी जीवंत हैं। बंद पड़ी इस कोलियरी परिसर में श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से वर्ष 1982 से लगातार दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है। आज भी यहां दुर्गोत्सव बड़े ही धूमधाम, उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। एबी पिट्स कोलियरी स्थित दुर्गा मंदिर में इस वर्ष भी पूजा को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। पूजा कमेटी की ओर से बताया गया कि दुर्गोत्सव के चारों दिनों पूजा-अर्चना के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए माता का जागरण भी होगा। विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से पूरे इलाके में उत्सव का माहौल बनेगा। स्थानीय लोगों के लिए यह दुर्गापूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि वर्षों पुरानी परंपरा और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। कोलियरी बंद होने के बावजूद पूजा की परंपरा का लगातार जारी रहना यहां के लोगों की आस्था और जुड़ाव को दर्शाता है। पूजा के दौरान आसपास के क्षेत्र के लोग, पूर्व कोयला कर्मियों के परिवार और स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। पूजा कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि दुर्गोत्सव के बाद माता की प्रतिमा का विसर्जन 21 अक्टूबर को महावीर अखाड़ा के साथ धूमधाम से किया जाएगा। इस दौरान पारंपरिक रूप से अखाड़े के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी और श्रद्धालु उत्साह के साथ मां दुर्गा को विदाई देंगे। पूजा कमेटी के पदाधिकारी में अध्यक्ष : सोरन चौधरी सचिव : सन्नी सिंह सह सचिव जंग बहादुर पासवान कोषाध्यक्ष देवेंद्र पासवान एवं अजय राजवंशी शामिल है । पूजा आयोजन में श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी एवं महावीर अखाड़ा कमेटी, जामुड़िया एबी पिट्स कोलियरी की महत्वपूर्ण भूमिका है। वर्ष 1982 से चली आ रही यह दुर्गापूजा बंद पड़ी कोलियरी में आज भी आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता की पहचान बनी हुई है।

1982 से चली आ रही परंपरा बरकरार, चार दिनों तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व माता का जागरण
बंद पड़ी एबी पिट्स कोलियरी में आज भी धूमधाम से होती है दुर्गापूजा
1
जामुड़िया : कभी कोयला उत्पादन के लिए पहचान रखने वाली जामुड़िया एबी पिट्स कोलियरी आज भले ही बंद पड़ी हो, लेकिन यहां की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं आज भी जीवंत हैं। बंद पड़ी इस कोलियरी परिसर में श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से वर्ष 1982 से लगातार दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है। आज भी यहां दुर्गोत्सव बड़े ही धूमधाम, उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। एबी पिट्स कोलियरी स्थित दुर्गा मंदिर में इस वर्ष भी पूजा को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। पूजा कमेटी की ओर से बताया गया कि दुर्गोत्सव के चारों दिनों पूजा-अर्चना के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए माता का जागरण भी होगा। विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से पूरे इलाके में उत्सव का माहौल बनेगा।
स्थानीय लोगों के लिए यह दुर्गापूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि वर्षों पुरानी परंपरा और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। कोलियरी बंद होने के बावजूद पूजा की परंपरा का लगातार जारी रहना यहां के लोगों की आस्था और जुड़ाव को दर्शाता है। पूजा के दौरान आसपास के क्षेत्र के लोग, पूर्व कोयला कर्मियों के परिवार और स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होते हैं।
पूजा कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि दुर्गोत्सव के बाद माता की प्रतिमा का विसर्जन 21 अक्टूबर को महावीर अखाड़ा के साथ धूमधाम से किया जाएगा। इस दौरान पारंपरिक रूप से अखाड़े के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी और श्रद्धालु उत्साह के साथ मां दुर्गा को विदाई देंगे। पूजा कमेटी के पदाधिकारी में अध्यक्ष : सोरन चौधरी सचिव : सन्नी सिंह सह सचिव जंग बहादुर पासवान
कोषाध्यक्ष देवेंद्र पासवान एवं अजय राजवंशी शामिल है । पूजा आयोजन में श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी एवं महावीर अखाड़ा कमेटी, जामुड़िया एबी पिट्स कोलियरी की महत्वपूर्ण भूमिका है। वर्ष 1982 से चली आ रही यह दुर्गापूजा बंद पड़ी कोलियरी में आज भी आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता की पहचान बनी हुई है।
सन्नी सिंह News
Published on: 

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in