10 लाख रुपये के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गांजा के साथ गिरफ्तार दोनों तस्कर
गांजा के साथ गिरफ्तार दोनों तस्कर
Published on

मुर्शिदाबाद : जंगीपुर पुलिस जिला अंतर्गत फरक्का थाने की पुलिस ने करीब 10 लाख रुपये मूल्य के गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उन्हें गुरुवार रात न्यू फरक्का चौराहे से सटे राष्ट्रीय राजमार्ग से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के नाम कार्तिक भक्त और बापी प्रमाणिक हैं। कार्तिक का घर उत्तर 24 परगना जिले में और बापी का घर नदिया जिले में है। गिरफ्तार लोगों के पास से कुल 96 किलो 660 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। गिरफ्तार दोनों लोगों को जब शुक्रवार को बहरमपुर में विशेष ड्रग कोर्ट में पेश किया गया, तो न्यायाधीश ने उन्हें सात दिनों की पुलिस हिरासत का आदेश दिया। फरक्का थाना पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गिरफ्तार लोग गांजा किस उद्देश्य से और कहां ले जाने की कोशिश कर रहे थे। फरक्का एसडीपीओ शेख शमसुद्दीन ने कहा कि दोनों अभियुक्तों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in