पाइप चोरी करने के आरोप में 6 अभियुक्त गिरफ्तार

चोरों से एक ट्रक व एक चारचक्का वाहन जब्त
ट्रक में लदी चोरी की पाइप
ट्रक में लदी चोरी की पाइप
Published on

मुर्शिदाबाद : पीएचई जल परियोजना के लोहे की पाइप चोरी करने के आरोप में पुलिस ने 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जल परियोजना के लोहे की 43 पाइप बरामद की गई हैं। वहीं एक ट्रक और एक चारपहिया वाहन जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के नाम ताज मोहम्मद, जहांगीर आलम, सरीफुल अली, मंगल हलदर, सैनुर जमान और अनारुल मियां हैं। गिरफ्तार लोगों को शनिवार को बहरमपुर जिला न्यायालय में पेश किया गया। घटना शुक्रवार देर रात इस्लामपुर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर में हुई। मालूम हो कि इस्लामपुर थाना अंतर्गत कस्बा गोआस में पीएचई जल परियोजना का काम चल रहा है। उस क्षेत्र में लोहे की पाइप रखी जाती है। शुक्रवार देर रात बदमाश एक ट्रक और एक चारपहिया वाहन से वहां पहुंचे। उन्होंने पाइप को ट्रक में लोड किया और इस्लामपुर की ओर चल पड़े। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस सतर्क हो गई। डोमकल के अनुमंडल पुलिस अधिकारी शुभम बजाज ने बताया कि पीएचई की पाइप लगे ट्रक के पीछे चारचक्का वाहन चल रहा था। वहीं जब दोनों वाहनों को रोककर पूछताछ की गई, तो उसमें बैठे लोगों के उत्तर में विरोधाभास पाया गया। कड़ाई से पूछताछ में उन्होंने चोरी की बात कबूल कर ली। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। विशेष धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in