छापेमारी में 30 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

हेरोइन का साथ गिरफ्तार तस्कर
हेरोइन का साथ गिरफ्तार तस्कर
Published on

मुर्शिदाबाद : पुलिस ने शुक्रवार रात लालगोला थाना अंतर्गत दक्षिण लतीब के उपनगर चामापाड़ा में एक घर पर छापा मारा और 30 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति मेबताहाजुल शेख है। उसके पास से 341 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। गिरफ्तार व्यक्ति को शनिवार को बहरमपुर में एक विशेष ड्रग कोर्ट में पेश किया गया, जिसमें 8 दिनों की पुलिस हिरासत का अनुरोध किया गया। वहीं न्यायाधीश ने उसे पांच दिनों का आदेश दिया। भगवानगोला एसडीपीओ बिमान हलदर ने कहा कि सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर, शुक्रवार रात लालगोला के अंतर्गत दक्षिण लतीब के उपनगर चामापाड़ा में मेबताहाजुल के घर पर छापा मारा गया। तलाशी के दौरान उसके घर से हेरोइन का एक पैकेट जब्त किया गया। इसे बांग्लादेश में तस्करी के लिए घर में संग्रहीत किया गया था। बाद में, अवसर मिलने पर बांग्लादेश में तस्करी करने की योजना थी।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in