मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चलाया गया सफाई अभियान

सफाई करते अस्पताल के अधिकारी व कर्मचारी
सफाई करते अस्पताल के अधिकारी व कर्मचारी
Published on

मुर्शिदाबाद : मुर्शिदाबाद जिला प्रशासन द्वारा आयोजित स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) कार्यक्रम रविवार सुबह मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मनाया गया। इस दिन सुबह मुर्शिदाबाद जिले के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (विकास) चिरंतन प्रमाणिक और बहरमपुर अनुमंडल अधिकारी शुभंकर रॉय ने मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज के एमएसवीपी, मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा गार्ड, सफाई कर्मचारियों, बहरमपुर नगर पालिका कार्यकर्ताओं, नागरिक सुरक्षा, बहरमपुर कॉलेज एनएसएस शाखा और विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया। मुर्शिदाबाद जिला प्रशासन ने अस्पताल परिसर को कचरा मुक्त और साफ-सुथरा रखने का बीड़ा उठाया। अतिरिक्त जिला अधिकारी (विकास) चिरंतन प्रमाणिक ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य उस जगह को साफ रखना है जहां मरीज सेवाएं लेने आते हैं। वे लोग जमा पानी को साफ करेंगे और कहीं भी गंदगी नहीं रखेंगे। मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक और उप-प्रधानाचार्य अनादि रॉयचौधरी ने कहा कि जिला अधिकारी और जिला प्रशासन की पहल पर सभी अस्पतालों में एक सप्ताह का सफाई अभियान चल रहा है जिसमें रविवार को मेडिकल कॉलेज में पहला दिन है। वे लोग अस्पताल परिसर को यथासंभव स्वच्छ रखने का प्रयास कर रहे हैं। इस अस्पताल में मरीजों और उनके परिवार के सदस्यों सहित 10 हजार से अधिक लोग इकट्ठा होते हैं और हमारी कुल मैनपावर 200 लोगों की है। इसके बावजूद इसे यथासंभव स्वच्छ रखने की कोशिश कर रहे हैं। मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल किसी भी अन्य अस्पताल की तुलना में बहुत साफ-सुथरा है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in