पुलिस ने हथियारों के साथ युवक को किया गिरफ्तार

पिस्तौल के साथ गिरफ्तार अभियुक्त
पिस्तौल के साथ गिरफ्तार अभियुक्त
Published on

मुर्शिदाबाद : लालगोला थाने के श्रीमंतपुर में गुरुवार रात पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर एक युवक को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक का नाम रहमान अली है। उसका घर लालगोला थाने के दीवानसराय पंचायत के शीतेष नगर में है। उसके पास से एक पिस्तौल और दो राउंड गोलियां जब्त की गई हैं। गिरफ्तार युवक को शुक्रवार को लालबाग अनुमंडल न्यायालय में 7 दिनों की पुलिस हिरासत के अनुरोध के साथ पेश किया गया। भगवानगोला एसडीपीओ बिमान हलदर ने कहा कि सूत्रों के जरिए जानकारी मिली थी कि गिरफ्तार युवक हथियारों का आदान-प्रदान करने के लिए श्रीमंतपुर में अबुल कलाम नामक व्यक्ति के घर आया है। व्यक्ति के घर पर तुरंत छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान रहमान अली नामक युवक के पास से एक पिस्तौल और दो राउंड गोलियां जब्त की गईं। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही अबुल कलाम फरार हो गया।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in