नाबालिग लड़की का अपहरण करने का अभियुक्त गिरफ्तार

नाबालिग लड़की का अपहरण करने का अभियुक्त गिरफ्तार
Published on: 

अभय, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : बीते 28 सितंबर को रानीगंज थाना अंतर्गत काशिनाथपुर ग्राम की निवासी एक नाबालिग लडक़ी को अगवा कर लिया गया था। उक्त मामले में अपनी छानबीन की प्रक्रिया जारी रखते हुए रानीगंज थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार होने वाले अभियुक्त का नाम सुरेश मांझी बताया गया है। उसे बुधवार को आसनसोल जिला अदालत के सीजीएम कोर्ट में पेश किया गया। मामले के जांच अधिकारी ने अपनी विशेष छानबीन करने का हवाला देते हुए उसे पुलिस रिमांड पर लेने की अपील अदालत से की। अदालत ने अभियुक्त की जमानत अर्जी रद्दकर उसे 6 दिनों की रिमांड पर पुलिस के साथ भेज दिया। बता दें कि इस मामले में उक्त अपह्त गयी नाबालिग लड़की के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि बीते 28 सितंबर को शिकायतकर्ता की 14 वर्षीय बेटी अपने घर से निकलकर अपनी दादी के घर गयी थी, जिसके बाद से ही वह घर वापस नहीं लौटी थी। वहीं कई जगह खोजने के बाद भी शिकायतकर्ता की बेटी का कुछ पता नहीं चल पाया। हालांकि मामले को लेकर पुलिस अपनी छानबीन कर रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in