सनातनी ब्राह्मण समाज के लोगों को आध्यामिकता बरकरार रखने की अपील

ब्राह्मण समाज के बच्चों को प्रशिक्षण देने के लिए सेल आईएसपी से जगह की मांग
सनातनी ब्राह्मण समाज के लोगों को आध्यामिकता बरकरार रखने की अपील
Published on

बर्नपुर : सनातनी ब्राह्मण समाज आसनसोल द्वारा बर्नपुर बारी मैदान में सभी ब्राह्मण समाज के सदस्यों को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि यह कार्यक्रम पारंपरिक ब्राह्मण समाज के लोगों को अपने ज्ञान की श्रेष्ठता में लाने, शास्त्रों का ज्ञान के बारे में बताने और समाज को एकजुट करने को लेकर किया गया। मौके पर मंत्री मलय घटक ने बताया कि ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है। देखा जाता है कि अक्सर ब्राह्मण समाज के बच्चे अपनी पढ़ाई-लिखाई के साथ अपने ब्राह्मण शास्त्रों के ज्ञान और आध्यात्मिकता को भूलते जा रहे हैं, उन्हें ब्राह्मण समाज को अग्रसर करना होगा। साथ ही सभी ब्राह्मण बच्चों को एकत्र करने पर जोर दिया गया। वहीं उपस्थित लोगों ने मंत्री मलय घटक से एक कार्यालय के लिए सेल आईएसपी से जगह दिलाने के लिए व्यवस्था करने की मांग की। इस मौके पर समाजसेवी प्रबीर धर, पूर्णेंदू चौधरी, अभिनव मुखर्जी, सोना गुप्ता, शिवानंद बाउरी, कोस्तव बनर्जी, मदन जायसवाल, सनातन ब्राह्मण समाज आसनसोल के अध्यक्ष दिलीप देवघरिया, कार्यकारी अध्यक्ष बीरेंद्र मिश्रा, देबदास चक्रवर्ती, विश्वजीत चक्रवर्ती, किशोर चक्रवर्ती, अशोक चक्रवर्ती, चितरंजन चक्रवर्ती, सेवक देवाशीष भट्टाचार्य, गौतम रॉय, बिपुल शास्त्री, गौरी शंकर पाण्डे, चित्तरंजन गोस्वामी, विश्वजीत गोस्वामी, शिवशंकर चक्रवर्ती, गजेंद्रनाथ तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in