अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में देश के लिए सबसे ज्यादा पदक हासिल करते हैं शूटर : महाप्रबंधक

पुरस्कार वितरण के साथ चार दिवसीय 59वीं ऑलइंडिया रेलवे शूटिंग चैंपियनशिप का समापन
अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में देश के लिए सबसे ज्यादा पदक हासिल करते हैं शूटर : महाप्रबंधक
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : रेलपार के चांदमारी स्थित आसनसोल रायफल क्लब में शुक्रवार को पुरस्कार वितरण के साथ चार दिवसीय 59 वीं ऑलइंडिया रेलवे शूटिंग चैंपियनशिप (2027-27) का समापन हो गया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि CLW के महाप्रबंधक मोहित चंद्रा ने अपने संबोधन में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय खेलों में देश के लिए सबसे अधिक पदक शूटर ही हासिल करते हैं । अब युवा खिलाड़ी शूटिंग में सकारात्मक सोच के साथ आगे आ रहे हैं। उन्होंने विजेताओं को पदक हासिल करने के लिए शुभकामना दी। वहीं जो शूटर पदक से वंचित रहे, उन्हें कड़े अभ्यास और परिश्रम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सनद रहे कि यह चैंपियनशिप बीते 17 नवंबर से चल रहा था। इस शूटिंग प्रतियोगिता में रेलवे के विभिन्न जोन के 150 से अधिक शूटरों ने भाग लिया था। इसका आयोजन CLW स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से किया गया था। मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार झा, सहायक सचिव विमलेश पांडेय, महासचिव हरीश मित्तल, क्रिकेट कोच आलोक दास, खेल आयोजक सौरव विश्वास सहित कई सदस्य और शूटर उपस्थित थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News