सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत तीन की मौत

घायल एक अन्य व्यक्ति का अस्पताल में चल रहा इलाज
साभार प्रतीक फोटो
साभार प्रतीक फोटो
Published on: 

मुर्शिदाबाद : मुर्शिदाबाद के जालंगी थाना के पाकुड़दियार में मंगलवार रात एक सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मृतकों के नाम महबूब आलम (28), तमन्ना खातून (20) और सुमन शेख (19) हैं। महबूब आलम और तमन्ना खातून पति-पत्नी हैं। पता चला है कि तीनों जालंगी के रहने वाले हैं। वहीं, तीन लोगों की मौत से इलाके में मातम छा गया है। जानकारी के अनुसार इस दिन आलम पाकुड़दियार से अपनी ससुराल से स्कूटी द्वारा घर लौट रहा था। वहीं लौटते समय रास्ते में सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी को सीधी टक्कर मार दी। बाइक पर दो लोग सवार थे। हादसे में चार लोग सड़क पर गिर गए। आस-पास के लोग दौड़कर आये और चारों को उठाकर स्थानीय हॉस्पिटल ले गए। वहां उनकी हालत देखने के बाद उन्हें बहरमपुर रेफर कर दिया गया। बहरमपुर ले जाने पर डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के चश्मदीद बबलू शेख ने बताया कि बाइक की स्पीड 90-100 किलोमीटर थी। स्पीड ज्यादा होने की वजह से बाइक का नियंत्रण खो गया और वह सीधे स्कूटी से टकरा गई। तेज रफ्तार होने की वजह से यह भयानक दुर्घटना घटी है। 

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in