गुरुद्वारा के चुनाव को लेकर वोटर लिस्ट बनाने की घोषणा

बर्नपुर के सिख समुदाय ने चुनाव की मांग की
गुरुद्वारा के चुनाव को लेकर वोटर लिस्ट बनाने की घोषणा
Published on

बर्नपुर : गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, गुरुद्वारा साहिब, बर्नपुर के चुनाव को लेकर वोटर लिस्ट तैयार करने की घोषणा की गई है। गौरतलब है कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, गुरुद्वारा साहिब, बर्नपुर के कन्वेनर चरणजीत सिंह ने प्रेसिडेंट पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए वोटर लिस्ट तैयार करने के बारे में जरूरी घोषणा की है। चरणजीत सिंह ने बर्नपुर के रहने वाले सिख समुदाय के लोगों से अपील की है कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रेसिडेंट (प्रधान) के पद के लिए होने वाला चुनाव को लेकर लोग वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा लें और साथ में अपना वोटर एवं आधार कार्ड लेकर आयें। साथ ही उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जिसका गुरुद्वारा साहिब, बर्नपुर द्वारा परिचालन होता है, वह एक गैर पंजीकृत संस्था है और इस संस्था पर कोई भी कोर्ट केस लंबित नहीं है। इस मौके पर कन्वेनर चरणजीत सिंह, रंजीत सिंह कैरो और दलबीर सिंह मौजूद थे।

सिख समुदाय के लोगों ने कहा

सिख समुदाय के लोगों ने कहा कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, गुरुद्वारा साहिब, बर्नपुर का चुनाव होना बहुत ही जरूरी है। 26 मार्च को गुरुद्वारा बर्नपुर का कार्यकाल पूरा होने वाला है और अभी तक चुनाव के तारीख की घोषणा नहीं की गई है। सिख समुदाय की मांग है कि 26 मार्च के पहले चुनाव हो जाना चाहिए।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in