आसनसोल में मनाया गया अन्नपूर्णा दिवस

महिलाओं के खाते में पहुंची 3000 रुपये की सहायता राशि
अन्नपूर्णा दिवस पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारी
अन्नपूर्णा दिवस पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारी
Published on

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल: पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से आसनसोल के रवींद्र भवन में 'अन्नपूर्णा दिवस - 2026' का पालन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली संबोधित किया, जबकि राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में यह राज्यव्यापी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर जिले की हजारों लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में अन्नपूर्णा योजना के तहत 3000 रुपये की मासिक सहायता राशि सीधे DBT के माध्यम से भेजी गई। मौके पर डीएम एस पन्नोबलम ने कहा कि पूरे राज्य के साथ साथ पश्चिम बर्दवान जिला, सबडिवीजन और ब्लॉक स्तर पर आज इसका पालन किया जा रहा है। आगे कहा कि जैसा कि आप जानते हैं यह पश्चिम बंगाल सरकार का महिलाओं की सहायता के लिए एक बड़ा सामाजिक प्रकल्प है। सरकार ने घोषणा की है कि हर साल 17 सितंबर को अन्नपूर्णा दिवस के रूप में पालन किया जाएगा, आज से इसकी शुरुआत हुई है। कई महिलाओं का अभी भी अन्नपूर्णा भंडार में नाम नहीं आया है और पोर्टल पर 'अंडर प्रोसेस' दिखा रहा है। ऐसे मामलों में ग्रीवेंस पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने को कहा गया है। प्रशासन लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहा है। इस मौके पर आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी, आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर दिलीप मिश्रा, सचिव अमित सेठ सहित प्रशासनिक अधिकारी , जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में महिला लाभार्थियों की उपस्थिति रही।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in