खांद्रा में फिर भूधंसान

इलाके वासियों में दहशत
धंसी जमीन
धंसी जमीन
Published on: 

अंडाल:अंडाल ब्लॉक अंतर्गत खांद्रा नीलकंठ मंदिर के समीप शुक्रवार रात अचानक हुई भू-धंसान से इलाके में भारी दहशत फैल गई है। यह घटना मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक खाली जगह पर घटी।शनिवार सुबह ईसीएल (ECL) के अधिकारी एवं पुलिस मौके पर मुआयना करने पहुंचे। एहतियातन धंसान प्रभावित स्थल की घेराबंदी कर भराई का काम शुरू कर दिया गया है। ज्ञात हो है कि कुछ ही हफ्ते पहले इसी रिहायशी इलाके के पास जमीन धंसने की घटना हुई थी।

ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि कोयला खनन के बाद भूमिगत खदानों में ठीक से 'सैंड पैकिंग' (बालू भराई) नहीं की गई, जिससे जमीन धंस रही है। स्थानीय निवासी इस लापरवाही के लिए तत्कालीन कोलियरी प्रबंधन और ठेकेदारों की मिलीभगत पर सवाल उठा रहे हैं। डरे-सहमे ग्रामीणों का अब यही सवाल है कि उन्हें इस खतरे से स्थायी निजात कब मिलेगी?

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in