'हम सब अपने परिवार के लिए अनमोल हैं...'

खान सुरक्षा सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन
कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि
कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि
Published on: 

संजय सन्मार्ग संवाददाता अंडाल: ईसीएल के काजोड़ा एरिया स्थित परासकोल ईस्ट कोलियरी में वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह का आगाज पूरी भव्यता और उत्साह के साथ किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य खदानों में कार्यरत हर एक श्रमिक को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और कार्यस्थल पर एक सुरक्षित संस्कृति को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत औपचारिक ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद, श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए कई तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का तांता लग गया। समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण श्रमिकों द्वारा प्रस्तुत एक प्रेरणादायक नाटक रहा। इस नाटक के जरिए खदान के भीतर काम करते वक्त सुरक्षा नियमों के पालन, सतर्कता और दुर्घटनाओं से बचाव के तरीकों को बेहद प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

थोड़ी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

समारोह के मंच से संदेश दिया गया कि कोयला खनन जैसे संवेदनशील क्षेत्र में काम करते समय जरा सी भी लापरवाही भारी साबित हो सकती है। इसलिए, सुरक्षा नियमों का पूरी मुस्तैदी और सख्ती से पालन करना हर कर्मी की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीजीएमएस के डीएमएस (इलेक्ट्रिकल) प्रवीण एस. ने शिरकत की। उन्होंने कहा,'हम सब अपने परिवार के लिए अनमोल हैं। इसलिए सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करते हुए ही खदानों में काम करें।' ये गणमान्य रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में परवलिया कोलियरी के एजेंट प्रमोद कुमार, आईएसओ अनिल कुमार, एरिया सेफ्टी ऑफिसर गणेश सेट्टी, और पाटमोहना कोलियरी के सेफ्टी ऑफिसर आकाश माझी समेत कई प्रमुख अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित थे। पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन ऋषव गुप्ता ने किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News