

संजय सन्मार्ग संवाददाता अंडाल: अंडाल स्थित डीवीसी की इकाई दुर्गापुर स्टील थर्मल पावर स्टेशन (DSTPS) में इन दिनों 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026'का पालन विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से किया जा रहा है। इस कड़ी में एंटी-करप्शन (भ्रष्टाचार विरोध) विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन संस्थान परिसर में किया गया। इस वर्ष के सतर्कता जागरूकता सप्ताह का मुख्य विषय 'सत्यनिष्ठा से समृद्धि' (Probity for Prosperity) रखा गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों और प्रतिभागियों के बीच प्रशासनिक पारदर्शिता, नैतिक आचरण और भ्रष्टाचार निवारण से जुड़े नियमों एवं कानूनों के प्रति जागरूकता फैलाना था। प्रतियोगिता में लगभग 50 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सतर्कता नियमों, सुशासन व नैतिक मूल्यों पर आधारित प्रश्नों के सटीक उत्तर देकर अपनी जागरूकता का परिचय दिया।