

अंडाल: अंडाल स्थित डीवीसी की इकाई दुर्गापुर स्टील थर्मल पावर स्टेशन (DSTPS) में आयोजित दो दिवसीय 5वें ऑल वैली कैरम टूर्नामेंट (2026–27) का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में मेजबान DSTPS /DTPS की टीम ने शानदार खेल का मुजाहिरा पेश करते हुए पुरुष टीम चैंपियनशिप का खिताब लगातार दूसरी बार अपने नाम कर लिया। वहीं MTPS की टीम उपविजेता रही।
इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में डीवीसी की विभिन्न परियोजनाओं—आरटीपीएस, केटीपीएस, बीटीपीएस, एमटीपीएस, पंचेत व कोलकाता के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएसटीपीएस के मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान अनिल कुमार जैन ने किया था।
समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में मैथन के कार्यपालक निदेशक (सिविल) व सीएससी अध्यक्ष सुबीर साहा तथा डीएसटीपीएस के सीजीएम अनिल कुमार जैन समेत अन्य अधिकारियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। अधिकारियों ने कहा कि यह टूर्नामेंट आगामी सीपीएसयू पावर कैरम टूर्नामेंट के लिए डीवीसी की मजबूत टीम तैयार करने में बेहद अहम साबित होगा।