लोक आस्था के महापर्व छठ व्रत को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज

छठ घाटों का एसीपी दीप कुमार दास ने किया निरीक्षण
छठ घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे एसीपी दीप कुमार दास
छठ घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे एसीपी दीप कुमार दास
Published on: 

संजय सन्मार्ग संवाददाता अंडाल: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर प्रशासनिक अमला अभी से पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। सोमवार को आसनसोल-दुर्गापुर के एसीपी (अंडाल डिवीजन) दीप कुमार दास और बीडीओ देवांजन दत्ता समेत कई आला अधिकारियों ने अंडाल के श्रीरामपुर कुटीरडांगा स्थित दामोदर नदी घाट और दिग्नाला स्थित सिंघारन नदी घाट का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने इस दौरान संबंधित छठ पूजा कमेटियों के सदस्यों को घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, बैरिकेडिंग और वाच टावर का होगा निर्माण

निरीक्षण के बाद एसीपी दीप कुमार दास ने बताया कि अंडाल के कुटीरडांगा और दिग्नाला घाटों पर हर साल महाछठ के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचते हैं। व्रतियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कुटीरडांगा घाट पर सुरक्षा के लिए मजबूत बांस की बैरिकेडिंग लगाई जाएगी। आपात स्थिति से निपटने के लिए बोट और सिविल डिफेंस की विशेष टीम तैनात रहेगी। घाटों पर सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए अस्थाई वाच टावर बनाए जाएंगे। श्रद्धालुओं के लिए ब्लॉक प्रशासन द्वारा घाट तक पहुंचने के लिए विशेष अप्रोच रोड तैयार किया जाएगा।

सिंघारन नदी के तेज पानी को लेकर विशेष व्यवस्था

सिंघारन नदी घाट को लेकर अधिकारियों ने चिंता जताई कि इन दिनों वहां पानी का बहाव काफी तेज है। इसे ध्यान में रखते हुए विशेष एहतियाती कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ ही, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों की साफ-सफाई का काम जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News