अंडाल में रेल कर्मी के घर में चोरी

जांच में जुटी पुलिस
घर का टूटा पड़ा ताला
घर का टूटा पड़ा ताला
Published on: 

संजय सन्मार्ग संवाददाता अंडाल: अंडाल 13 नंबर रेलवे कॉलोनी में एक रेलकर्मी के घर पर दुस्साहसिक चोरी की घटना सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। चोरों ने घर का ताला तोड़कर नगदी और सोने के गहनों समेत करीब 5 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।

जानकारी के अनुसार, रेलकर्मी शंभू माझी छठ पूजा के सिलसिले में अपने पैतृक गांव गए हुए थे। घर से निकलने से पहले उन्होंने सुरक्षा के तौर पर अपने घर की चाबी एक पड़ोसी को सौंपी थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी सूनेपन का फायदा उठाकर बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित रेलकर्मी वापस अपने घर लौटे।

पीड़ित शंभू माझी ने बताया कि उनके घर में लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये नकद और भारी मात्रा में सोने के गहने रखे हुए थे। चोरों ने नकदी और सभी गहने चुरा लिए हैं, जिससे कुल नुकसान करीब 5 लाख रुपये आंका जा रहा है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, वहीं स्थानीय निवासियों ने इलाके में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा करने की जोरदार मांग की है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News